नारायणपुर- जे पी काँलेज नारायणपुर के प्रशाल भवन में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धुमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिला दिवस प्राचार्य डा.बिभांशू मंडल की अध्यक्षता में मनाया गया.उद्घघाटन मुख्य अतिथि पुर्व प्राचार्या डा.अनुभा राय,पुर्व स्नाकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष डा.प्रभू नारायण मंडल, पुर्व बीईईओ रणबिजय यादव, समाजसेवी सुदामा साह, प्राचार्य बिभांशू मंडल,पुर्व प्राचार्य नलिन कुमार,प्रो.राजवंश यादव ने संयूक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रो.कृति गुप्ता व प्रो. ऋतिका गौतम ने किया. मौके पर पुर्व प्राचार्य अनुभा राय ने बताया कि आज भी समाज में महिलाओं पर पुरुषों के द्वारा अत्याचार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. कहीं आग में जलाया जा रहा है.तो कहीं घर से बाहर निकाला जा रहा है. दहेज बंदी के बावजूद दहेज की माँग बढ़ता ही जा रही है. साथ ही समाज में भ्रूण हत्या में लड़कियों को मारने का काम किया जा रहा है. जबकि सच्चाई है कि समाज निर्माण में महिला – पुरुष दोनों की समान सहभागिता है.

इसलिए आज हमलोग यह प्रण करें कि अपने घर में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा नहीं होने देंगे और अन्य महिला के साथ भी अत्याचार होगा तो उसका विरोध करेंगे. आपस में मिलजुलकर दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करेंगें. इसके साथ ही महाबिधालय के छात्रा द्वारा भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाट्य मंचन पेश किया गया. मौके पर प्रो.शैलैन्द्र कुमार, सकलदेव सिंह, महेंद्र सिंह, उत्सव आँनंद, अबुल आसीम, संजय यादव, डा.राजीव कुमार, कुमुद पोद्धार, धीरेंद्र झा, रितेश कुमार, सुमन झा, अमित कुमार, सुनील, अमोल, अजय, पुजा, खुशबू, कुमारी कृति, मनीषा सहित अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे.


