नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक के पास शनिवार को बिहपुर की और से आ रही तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने बेलदौर से मकनपुर जा रहे बाईक को टक्कर मार दी. उस पर सवार खगड़िया जिले के बेलदोर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी पंचलाल यादव, नवगछिया बड़ी मकनपुर के ऋषि कुमार व अशोक यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

ग्रामीणों की सुचना पर मौकै पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि अनिल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जख्मी तीनों बाईक सवार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.

वहीं पीएचसी के डा.आँनंद मोहन ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी व्यक्ति को मायागंज रेफर किया गया. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि जख्मी के परिजनों को दुरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *