नवगछिया: कुछ दिनों से नवगछिया शहर के लोगो मे असमंजस की स्थिति बन रही थी जब से मंदिर के महंत सुधीर जी महाराज ब्रह्मलीन हुए है कि इस बार नवाह परायण यज्ञ होगा या नही, लेकिन चर्चो के बाद समिति के अध्यक्ष दिनेश सराफ के प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित की गई जिसमें हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी 42 वा नवाह परायण यज्ञ 18 /03/2018 रविवार से धूमधाम से मनाने की सहमति हुई।

किमिटी के सचिव श्यामसुंदर केडीया ने कहा कि 17 /03/2018 दिन शनिवार को स्थानीय बड़ी घाट ठाकुरवाडी से बड़ी धूम-धाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए वापस बड़ी घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी।

इस नवाह परायण यज्ञ मे 24 परायण पंडितों द्वारा पाठ एवं परायण तथा रात्रि में प्रवचन 18/0 3/ 2018 से 26 /0/3 /2018 तक होगा इस बैठक में मोहनलाल रूगटा, बनवारीलाल पंसारी, किशन चिरानियाँ, शंकर लाल, सुरेंद्र, शंकर चिरानिया, दयाराम चौधरी के अलावे किमिटी के लोग मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *