नवगछिया : खबर है कि बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक युवा भाजपा नेता इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को पुनः सक्रिय राजनीति में आने के लिए कार्यकर्ताओं ने मना लिया है. इस बाबत देर रात तक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का कोई पोस्ट सोशल मीडिया में नहीं आया लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक और व्हाट्सएप्प के माध्यम से पोस्ट किया है कि इंजीनियर शैलेंद्र को कार्यकर्ताओं ने मना लिया है और वह पुनः सक्रिय राजनीति में होंगे. जानकारी मिली है कि बिहपुर विधानसभा से कई कार्यकर्ता व भाजपा संगठन के पदाधिकारी बुधवार को उनके आवास पर जाकर धरना पर बैठ गए थे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्यकर्ताओं ने ई शैलेंद्र को सक्रिय राजनीति में पुनः आने के लिए मना लिया

★ कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर किया पोस्ट

★ बुधवार को शैलेन्द्र के भागलपुर स्थित आवास पर धरना पर बैठ गए थे समर्थक

कार्यकर्ताओं की एक ही मांग थी कि इंजीनियर शैलेंद्र फिर से राजनीति में वापस आए नहीं तो वह लोग अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे. धरना शुरू होने के कुछ घंटे बाद इंजीनियर शैलेंद्र कार्यकर्ताओं के बीच आए और इसके बाद कार्यकर्ताओं से सन्यास मामले पर सम्यक विचार विमर्श किया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन लोगों के जिद को देखते हुए इंजीनियर शैलेंद्र ने सन्यास वापस लेने की घोषणा कर दी है.

खरीक के प्रखंड अध्यक्ष इंजीनियर चंदन यादव, बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष रुपेश रूप आदि कई कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर इंजीनियर शैलेंद्र के आवास पर हुए धरना कार्यक्रम और सन्यास वापस लेने की घोषणा की बात को पोस्ट किया है. इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि उन्हें अब तक इस मामले की जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि सोशल मीडिया में कई कार्यकर्ता उनके सन्यास वापस लेने की बात को पोस्ट किया है. इस मामले में राजद के कई नेताओं ने सोशल मीडिया में जमकर चुटकी ली है.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights