फेसबुक पर करीब 5 करोड़ लोगों का डाटा लीक होने के बाद फेसबुक यूजर्स काफी परेशान हैं। बता दें कि भारत में हर छठे व्यक्ति में से एक व्यक्ति फेसबुक का इस्तेमाल करता है। लोग फेसबुक का इस्तेमाल ना सिर्फ बातचीत के लिए बल्कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक पर डाटा लीक होने से बचाने के लिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नितिन भटनागर ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं…

क्या फेसबुक इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
डाटा लीक होने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या फेसबुक का इस्तेमाल करना चाहिए। फेसबुक हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और डिजीटल वर्ल्ड में फेसबुक के इस्तेमाल से बचे रहना बेमानी होगा। इसके लिए आपको अपने अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत बनाना होगा।

सिक्योरिटी मजबूत कैसे बनाएं?
फेसबुक पर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको अकाउंट सेटिंग्स में ‘सिक्योरिटी एंड लोग इन’ विकल्प पर जाकर ‘टू फैक्टर ऑथेंटीकेशन’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। जिससे कोई भी आपकी जानकारी के बिना आपके अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही आपको अपने फेसबुक का पासवर्ड मजबूत बनाना चाहिए। इसके लिए आपको 8 या 8 से ज्यादा कैरेक्टर का पासवर्ड बनाना चाहिए। जिसमें अंक, स्पेशल कैरेक्टर आदि का मिश्रण होना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *