नवगछिया : नवगछिया में अप्रैल माह के अंत तक विद्युत प्रमंडल कार्यालय कार्य करने लगेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए नवगछिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने कहा कि नवगछिया में प्रमंडल कार्यालय खुलने के साथ साथ बिहपुर में अवर प्रमंडल कार्यालय खोला जायेगा. बिहपुर में अवर प्रमंडल कार्यालय खोलने के लिए एक सहायक अभियंता की प्रतिनियुक्ति को लेकर मुख्यालय से पत्राचार किया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

,, बिहपुर में भी जल्द ही शुरू होगा विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय
,, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं में होगी बढ़ोतरी, बिल प्रक्रिया में आयेगी पारदर्शिता

कार्यपालक अभियंता श्री रंजन ने कहा कि बिहपुर में अवर प्रमंडल और नवगछिया में प्रमंडल कार्यालय खुलने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत होगी. खास कर बिल की प्रक्रिया पारदर्शी हो जायेगी. बिल गड़बड़ी में सुधार की व्यवस्था तत्कालिक रूप से किया जायेगा. विद्युत तारों व आपूर्ति से जुड़ें संसाधनों की सम्यक निगरानी संभव हो पायेगा. श्री रंजन ने कहा कि नवगछिया प्रमंडल कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के अलावा आईटी मैनेजर,  रेवेन्यु आफिसर, अकाउंट अफिसर, कार्यपालक अधिक्षक के चार पद रहेंगे.

जोर शोर से चलाया जायेगा मीटर शिप्टिंग का कार्य

कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार रंजन ने कहा कि नवगछिया में बिजली की चोरी को रोकने के लिए मीटर शिप्टिंग का कार्य जोर शोर से चलाया जायेगा. वैसे उपभोक्ता जिनका मीटर घर के अंदर है. ऐसे घरों में अक्सर मीटर रीडर मीटर चेक नहीं कर पाते हैं. इसके लिए मीटर रीडर के पास जायज नजायज बहाना होता है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मीटर को घर के बाह्य परिसर में लगाया जायेगा.

आज कल जो भी नये मीटर हैं उन्हें तो घर के बाहर ही लगाने का निर्देश दिया गया है. वैसे उपभोक्ता जिनका मीटर घर के अंदर है वैसे मीटर को घर के बाहर लगाने का कार्य शुरू करवाया जायेगा. कार्यपालक अभियंता श्री रंजन ने कहा कि इसमें आम लोगों को सहयोग करने करना चाहिए. इससे सरकार के साथ साथ उपभोक्ताओं का भी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि बाहर में मीटर अगर कोई तोड़ देता है या फिर चुरा ले जाता है या अन्य कारणों से अगर मीटर क्षतिग्रस्त हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली
विभाग लेगा और पुन: नया मीटर लगाने का काम करेगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet