नवगछिया : मधेपुरा जिले के लोआलगाम स्थित बाबा विशु राउत पचरासी धाम में लगने वाले राजकीय स्तर के मेले को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था एवं यातायात संधारण हेतु कुल 14 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि बाबा विशु राउत पचरासी धाम सीमावर्ती जिले भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दिन रात कदवा होते हुए
Total Downloads: 331
पचरासी धाम दुग्धाभिषेक करने के लिए आते हैं. जिसको लेकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रशासन द्वारा नवगछिया जीरोमाइल, खरीक एनएच 31, बाबा विशु राउत पुल, बाबा विशु राउत पुल के दक्षिणी छोर,

कदवा मिलन चौक, बालू घाट कदवा, पकड़ा बासा, पंचगछिया टोला, पंचायत भवन ढोलबज्जा, छोटी भगवानपुर, थाना चौक ढोलबज्जा के पास दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसको लेकर नवगछिया अनुमंडल में 14 एवं 15 अप्रैल तक 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.

