BSEB बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक (Bihar Board Class 10 results 2018) का रिजल्ट 18 मई को जारी नहीं करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। वहीं सूत्रों की मानें तो बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (BSEB Bihar Board Class 12 Results) के नतीजे 22 मई को जारी हो सकते हैं। रिजल्ट बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड हमेशा पहले इंटर के नतीजे जारी करता है और उसके बाद मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाते हैं। इस बार इंटर के नतीजे 22 मई को जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं मैट्रिक के नतीजे जून में ही घोषित होंगे। दरअसल रिजल्ट में देरी की वजह यह बताई जा रही है कि अभी इंटर की दोबारा स्कैनिंग कराई जा रही है जिसमें समय लग रहा है। स्कैनिंग के बाद टॉपर का नाम फाइनल होगा, तब जाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *