साल भर की मेहनत के बाद छात्रों को इन दिनों उस मेहनत का फल मिल रहा है। हर राज्य अपने अपने बोर्ड रिज़ल्ट जारी कर रहा है। बात अगर बिहार बोर्ड के 10वीं के रिज़ल्ट की करें तो तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लिहाज़ा अंदेशों का दौर जारी है। किसी के मुताबिक रिज़ल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी हो जाएगा तो किसी के मुताबिक मई के आखिर में रिज़ल्ट की घोषणा होगी। बताया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट एक ही दिन की बजाय अलग-अलग जारी किया जाएगा। और 12वीं के रिज़ल्ट की घोषणा के बाद ही 10वीं का रिज़ल्ट जारी होगा। यानि छात्रों को थोड़ा और इंतज़ार अभी करना पड़ेगा। तारीख की घोषणा से लेकर आगे सब्जेक्ट चुनने तक तमाम ऐसे सवाल है जो इन दिनों छात्रों की परेशानी और भी बढ़ाए हुए है। लेकिन घबराने की कोई ज़रूरत नहीं। तमाम सवालों के जवाब हमारी इस रिपोर्ट में आपको आसानी से मिल जाएंगे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं (BSEB) की परीक्षा 21 फ़रवरी से लेकर 28 फ़रवरी 2018 तक कराई थीं। जिन स्टूडेंट्स ने बिहार BSEB की परीक्षा दी थीं वह अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

1.कहाँ और कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्रों को अपना रिज़ल्ट जानने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाना होगा। जिसके बाद बिहार बोर्ड रिज़ल्ट 2018 पर क्लिक कर बीएसईबी क्लास 10वीं रिज़ल्ट 2018 पर जाना होगा। इसके बाद आपसे जो ज़रूरी जानकारियां मांगी जाएंगी वो भरनी होंगी और आप अपना रिज़ल्ट आसानी से देख पाएंगे।

2. 17 लाख छात्रों के भविष्य का होगा फैसला 
इस साल 10वीं के एग्ज़ाम में 17,70,042 छात्रों ने हिस्सा लिया था। जबकि पिछली बार ये आंकड़ा 15 लाख से थोड़ा ज्यादा था। कक्षा 10 के लिए बिहार बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी 2018 से शुरू हुई थी जो 28 फरवरी  तक चली।

3. Bihar School Examination Board का रिजल्ट कहाँ देखें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboard.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद BSEB के रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट पर क्लिक कर दें अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

4. Bihar School Examination Board 10th Result 2018 की तैयारियां पूरी!

बिहार BSEB के रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं और Bihar Examination Board 10th का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में घोषित किये जाने की आशंका जताई जा रही है| छात्र-छात्रायें ताज़ा जानकारी के लिये दैनिक भास्कर के इस पेज पर विजिट करते रहें|

5. 2017 में 1547000 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा में भाग लिया था
साल 2017 में 1547000 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा दी थी, पिछले साल बिहार BSEB के एग्जाम 1 मार्च से शुरू होकर 8 मार्च तक चले थे और बिहार BSEB का रिजल्ट  2 जून को घोषित किया गया था|

6. कौन कराता है एग्जाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 10वीं (BSEB) का एग्जाम कराता है जिसमें इस बर्ष 1723911 छात्र-छात्रओं ने भाग लिया है और वे सभी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं

7. कैसे चेक करें Bihar BSEB 10th Result 2018
1. बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट  biharboard.bih.nic.in पर विजिट करें
2. अपनी क्लास BSEB 10th सेलेक्ट करें
3. अपना रोल नंबर एंटर करें और बाकी फॉर्म की जानकारियाँ भी भरे
4. एंटर करने से पहले 1 बार दोबारा फॉर्म चेक कर लें
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें
6. प्रिंट-आउट अवश्य ले लें

8. टेंशन न लें
क्या बिहारबोर्ड की वेबसाईट पर आपका भी रिजल्ट नहीं दिख रहा है। तो घबराएं नहीं ये सामान्य समस्या है। तकनिकी वजह से कई बार ऐसा होता है कि बहुत से लोग एक ही समय पर एक वेबसाईट को ओपन करते हैं तो वो स्लो हो जाती है। इसलिए आप थोड़ा रुकें या अन्य वेबसाईट जैसे biharboard.ac.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

9. जून में आ सकता है रिज़ल्ट
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिज़ल्ट जून महीने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार भी 12वीं के रिज़ल्ट के बाद ही 10वीं का रिज़ल्ट डिक्लेयर किया जाएगा। 12वीं के रिज़ल्ट की घोषणा मई के आखिर में संभव है लिहाज़ा 10वीं का रिज़ल्ट जून के शुरूआत में ही जारी कर दिया जाएगा। ख़बरे ये भी है कि 12वीं का रिज़ल्ट जारी होने के 3 से 4 दिन के भीतर ही 10वीं का रिज़ल्ट जारी हो जाएगा।

10. ख़बरों से न हों भ्रमित
छात्रों0 के लिए ये सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि वो इन दिनों मीडिया में छाई बोर्ड रिज़ल्ट से जुड़ी खबरों से भ्रमित न हो। कई खबरों से जहां छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है तो वही कई ख़बरे छात्रों को डरा भी रही है। इसीलिए किसी भी ख़बर पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।

11. लगातार गिर रहा है पास प्रतिशत
ये दुर्भाग्य ही है कि पिछले दो सालों से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानि BSEB का मैट्रिक यानी दसवीं का पास प्रतिशत लगातार गिरता ही जा रहा है। 2016 में 2015 के मुकाबले रिजल्ट में भारी गिरावट आई थी। 2015 में जहां 75.15 फीसदी छात्र पास हुए थे तो वही 2016 में सिर्फ 46.66 फीसदी ही स्टूडेंट्स पास हो पाए थे। कुछ ऐसा ही हाल 2017 में भी देखने को मिला था। 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में कुल 50.12 फीसदी विद्यार्थी ही सफल हुए थे । इनमें 21.21 फीसदी छात्राएं और 28.91 छात्र शामिल रहे थे। वही इस बार का पासिंग पर्सेंटेज कितना रहता है ये रिज़ल्ट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा।

12.शिक्षा विभाग हुआ सख्त 
पिछले साल हुए टॉपर्स घोटाले के बाद शिक्षा विभाग काफी सख्त नज़र आ रहा है। इसीलिए शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन प्रसाद वर्मा ने ये तय किया है कि इस बार टॉपर्स का सत्यापन किया जाएगा।

  13.रिजल्ट के लिये व्यवस्था 
बिहार बोर्ड की 10वीं के रिज़ल्ट की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो लेकिन उसके लिए बोर्ड ने तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी कर दी है । रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.inपर देखा जा सकेगा। इसके अलावा पिछले साल हुए फर्ज़ीवाड़े से इस बार बचने के लिए खास इंतज़ाम किए गए है। इस बार रिज़ल्ट आउट होने से पहले ही टॉपरों का सत्यापन कर दिया जाएगा ताकि पिछले साल की तरह बिहार बोर्ड को इस बार भी किरकिरी न झेलनी पड़े।

 

14. पास होने के बाद ये हैं ऑप्शन
रिज़ल्ट जारी होने के बाद सबसे बड़ी टेंशन रहेगी स्ट्रीम सेलेक्शन की। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स। छात्रों के सामने ये तीनों विकल्प खुले होंगे। अपनी रूचि और क्षमता के अनुरूप ही अपनी स्ट्रीम चुने और उसी में अपना बेस्ट दें। 10वीं के बाद स्ट्रीम का चुनाव ही आपके करियर का पहला पड़ाव माना जाता है जो आपके करियर की दिशा तय करत है। हालांकि रूचि और क्षमता के अलावा 10वीं में मिले अंक भी स्ट्रीम चयन में अहम भूमिका निभाते हैं।

15.टॉपर्स की होगी चांदी ही चांदी
रिज़ल्ट जारी हुआ और आप टॉपर निकले तो फिर आपकी चांदी ही चांदी।
-आप मनपसंद स्ट्रीम का चुनाव अपनी रूचि और क्षमता के आधार पर कर पाएंगे। नंबर उसमें बाधक नहीं बनेंगे।
-10वीं के बाद डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने जैसे तमाम ऑप्शन आपके सामने होंगे। जिससे आपके आने वाले कुछ साल बच जाएंगे। और तीन सालों के भीतर आपके हाथ में प्रोफेशनल कोर्स की मानक डिग्री होगी।
-पोलीटेक्निक इंस्ट्यीट्यूट में एडमिशन लेकर आसानी से ये कोर्स किया जा सकता है।

16. फेल होने पर न हों निराश
10वीं के परीक्षा परिणामों में अगर आप फेल हो जाते हैं तो आप निराश या हताश न हो। अगर आप खुद को मिले कम अंकों से संतुष्ट नहीं है तो आप रिचेकिंग करवा सकते हैं। इसका विकल्प आपके पास मौजूद है। इसके अलावा अगर आपका ध्यान पढ़ाई में नहीं है किसी दूसरे विषय में आपकी रूचि है और इसीलिए आपके नंबर कम आ रहे हैं तो उसी विषय को चुनिए और उसी में अपना मन लगाएं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet