नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा के मिलन चौक समीप, बगड़ी टोला की ओर जाने वाली पीसीसी सड़कों पर बुधवार की शाम क़रीब चार बजे ट्रेक्टर पलटने से रूपौली थाना अंतर्गत मोहनपुर निवासी पुरण मिस्त्री (35) की मौत हो गई. वह ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा से गाड़ी अनलोड कर मिलन चौक की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया रास्ते पर कोई भीड़-भाड़ भी नहीं थे.
Total Downloads: 116
जैसे लगा दिन-रात परेशानी से उनके आंखें बंद हो जाती होगी. जिससे उसके गाड़ी का संतुलन बिगड जाने से सड़क के बगल गड्डे में जा पलटी। जहां इंजन के नीचे दब ड्राइवर पूरण की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से शव को दबे गाड़ी से बाहर निकाला. पूरण प्रतापनगर कदवा में रहकर पवन सिंह उर्फ पागो सिंह का ट्रेकर चलाता था.

वहीं फोन पर सूचना दिए जाने के बाद मोहनपुर से पत्नी सिम्पू देवी के साथ अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पूरण दो भाई में सबसे बड़ा था. उसको दो लडका दो लड़की समेत चार संताने थी. सभी दस वर्ष से कम उम्र के है. वहीं के तुरंत बाद कदवा ओपी पुलिस के साथ पुअनि फुलेश्वर कुंवर ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर लिया, मामले का छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. वहीं कदवा थाने में देर रात तक यूडी केश की प्रक्रिया चल रही थी.

