सबौर से भागलपुर और भागलपुर से लैलख के बीच नई बिछायी गई दोहरी रेललाइन पर रविवार को पहली बार मालगाड़ी दौड़ी। सबौर से लैलख और सबौर से भागलपुर के बीच जहां तक नई लाइन बिछी है उसपर स्टोन भी गिरा या गया।
मालगाड़ी के परिचालन में आज कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि स्पीड नियंत्रित रखी गई थी। यह नई लाइन कहलगांव-भागलपुर के बीच डबल लाइन का हिस्सा है।

कहलगांव-भागलपुर के बीच दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा करने का लक्ष्य सितंबर 2018 है लेकिन बारिश के कारण काम में कुछ विलंब होने भी संभावना है इसलिए दिसंबर 2018 तक हर हाल में दोहरी लाइन पर ट्रेन परिचालन शुरू हो जाने की संभावना है।


