खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुबगंज में एक विवाहित महिला के साथ रेप होने का मामला प्रकाश में आया है.इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई लगाई है. पीड़ित महिला ने रेप होने की घटना की प्राथमिक सूचना खरीक थाना पुलिस को दिया. थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग किशोर सौरभ कुमार को हिरासत में लेकर नवगछिया महिला थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया है.

थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज,  आरोपित नाबालिग किशोर पुलिस हिरासत में

नवगछिया महिला थाना पुलिस रेप पीड़िता की घटना की सत्यता की जांच कर रही है. रेप पीड़िता रिश्ते में चाची और भतीजा भतीजा है. बलात्कार की इस घटना से रिश्ता शर्मसार हो गया है. पीड़िता नूतन देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने नाबालिग भतीजा सौरभ कुमार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया.

पीड़ित महिला का कहना है घर पर कोई नहीं था. मौके का नाजायज फायदा उठाकर उसके नाबालिग भतीजा ने उसके साथ बलात्कार कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पीड़िता 2 बच्चे की मां है और आरोपित पीड़िता का भतीजा है. पीड़ित महिला नूतन देवी आरोपित किशोर सौरभ कुमार का खास चाची है. पीड़िता अपने बयान में रेप की घटना की पुष्टि कर रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *