रेलवे यात्री कृप्या ध्यान दें… आज बुधवार को रद्द रहेगी जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली ये ट्रेन। रेलवे ने जारी किया ये फरमान।

जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन बुधवार को रद्द कर दिया गया है। बिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि रैक उपलब्ध नहीं रहने के कारण जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली तथा राधिकापुर से कटिहार आने वाली सीमांचल एक्सप्रेस के परिचालन को बुधवार को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन का परिचालन गुरुवार को अपने नियमित आनंद विहार के लिए रवाना होगी। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस कटिहार आ रही थी जिसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेन के रद्द होने से कटिहार और जोगबनी से आनंद विहार आदि जगहों पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *