गर्मी छुट्टी के बाद गुरुवार से स्कूल खुलेगा। गर्मी को देखते हुए डीएम से अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर विद्यालयों को 30 जून तक मार्निंग शिफ्ट में चलाने का आदेश जारी किया है।
डीपीओ सह प्रभारी डीईओ नीलिमा कुमारी ने आदेश जारी कर मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूलों का समय सुबह 6:30 से 11:30 बजे निर्धारित किया है। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में (कक्षा एक से 10 तक) लागू होगा।

स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को सुधारने पर ध्यान दें प्रभारी
डीपीओ प्राथमिक शिक्षा व एसएसए वीरेंद्र कुमार ने मई में डीएम की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने का आदेश स्कूल प्रभारियों को दिया है। स्कूलों में शिक्षकों को समय पर आने और विद्यालय में स्वच्छता और हरियाली पर विशेष ध्यान देने को कहा है। वहीं मध्याह्न संचालन में सभी विद्यालयों को भोजन संचालन में तत्पर रहने का आदेश डीपीओ माध्याह्न की ओर से दिया गया है।


