किउल भागलपुर रेलखंड पर रेल रूट इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के कारण 25 जुलाई तक ट्रेन परिचालन अस्त-व्यस्त रहेगा। किऊल- भागलपुर सेक्शन पर चलनेवाली 12 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहेंगी। छह ट्रेनें अप और डाउन में दूसरे मार्ग होकर चलेंगी।

ट्रेन परिचालन का रूट बदलने से लखीसराय समेत जमुई, मुंगेर और भागलपुर जिले के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। आरआरआइ का काम दो फेज में चलेगा। आरआरआइ से पहले जमालपुर में प्री-इंटरलकिंग, नन इंटरलकिंग का कार्य होगा। इसके लिए मेगा ब्लक लिया जाएगा। इस कारण इस एक माह के बीच दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी सात दिन और बांका इंटरसिटी सात दिन रद्द रहेंगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस एक दिन आनंद विहार से नहीं चलेगी। अंग एक्सप्रेस, सूरत और एलटीटी एक्सप्रेस को भी एक से दो दिन कैंसिल किया गया है।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट’
हावड़ा-गया एक्सप्रेस, जनसेवा, ब्रह्मपुत्र मेल, अपरहावड़ा-गया एक्सप्रेस, जनसेवा, ब्रह्मपुत्र मेल, अपर इंडिया एक्सप्रेस सहित कई गाडियां दूसरे मार्ग से चलेंगी।

ये पैसेंजर ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
मेगा ब्लाक के कारण रामपुरहाट-गया सवारी गाड़ी, किऊल-जमालपुर-सहरसा-भागलपुर की ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 53408/53404, 73430/29, 53498/97, 53616/15, 05522/05521 ट्रेन 24 जून से 25 जुलाई तक रद्द रहेंगी।

भागलपुर के बदले झाझा-आसनसोल होकर चलेंगी ये ट्रेनें
13023 गया-हावड़ा एक्सप्रेस अप और डाउन, 13119/20 सियालदह-आनंद बिहार एक्सप्रेस, 13133/34 अपर इंडिया एक्सप्रेस, राजगीर-हावड़ा सवारी गाड़ी, जयनगर-हावड़ा सवारी गाड़ी ट्रेन 24 जून से 25 जुलाई तक वाया जमालपुर-भागलपुर के बदले किऊल-झाझा-आसनसोल होकर जाएंगी।

बरौनी होकर चलेंगी ये ट्रेनें
14055/56 ब्रह्मपुत्र मेल, 15648/47 एक्सप्रेस 24 जून से 24 जुलाई तक भागलपुर-जमालपुर-किऊल होकर नहीं जाएगी। सभी ट्रेनें कटिहार-बरौनी होकर चलेंगी।

दशरथपुर से लौटेगी ये पैसेंजर ट्रेनें
73427/28/21/22/25/26 किऊल-जमालपुर सवारी गाड़ी 24 जून से दशरथपुर तक ही जाएगी और आएगी। दशरथपुर स्टेशन जमालपुर जंक्शन से एक स्टेशन पहले है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *