ख़रीक : ख़रीक प्रखंड के कालूचक में भीषण कोसी कटाव शुरू हो गया है. कोसी कटाव से बीते दो दशक पूर्व कराए गये बोल्डर पीचिंग का बोल्डर ध्वस्त होकर कोसी में समाने लगा. बोल्डर ध्वस्त होने से कालूचक कटाव और संभावित बाढ़ से असुरक्षित हो गया है.कटाव से कालूचक के सैकड़ों लोगों के अस्तिव पर संकट के बादल मंडराने लगा है. कालूचक के लोगों को लगने लगा है कि अब कोसी कटाव का तांडव एक बार फिर से शुरू हो गया है.
Total Downloads: 116
एक दर्जन लोगों का घर कटाव के मुहाने पर है.
जिन लोगों का घर कटाव के मुहाने पर है वे कटाव पीड़ित लोग रतजगा कर रहे है.लोगों का आवासीय भूखंड कटकर कोसी में समा रहा है.कटाव के तांडव से कालूचक के लोग सहमे हुए है. कटाव की त्रासदी से जूझ रहे लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जल संसाधन विभाग से अविलम्ब कटाव से निजात दिलाने की मांग की है.

क्या कहते है ग्रामीण
ढोढिया पंचायत के कालूचक निवास मनोज ब्रजी श्यामल किशोर समाजसेवी वेदानंद यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कालूचक में हो रहे भीषण कटाव से लोगों में दहशत है. लोग परेशान है.अविलम्ब कटाव निरोधी कार्य शुरू किया जाय अन्यथा हमलोग कटाव पीड़ित के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
क्या कहते है अंचलाधिकारी
ख़रीक के अंचलाधिकार्र निलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि कटाव का मुआयना कर जल संसाधन विभाग को रिपोर्ट किया है.

