नवगछिया : नवगछिया के मनिया मोर निवासी वृद्धा ने अपने पुत्र, बहु और पोती पर मारपीट करने और घर से भागने का प्रयास करने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को भरण पोषण ट्यूनल के तहत कार्रवाई करने के लिये दिया आवेदन दिया है.
Total Downloads: 116
– अनुमंडल पदाधिकारी को भरण पोषण ट्यूनल के तहत कार्रवाई करने के लिये दिया आवेदन
वृद्धा ने कहा कि उसका कोई सहारा नहीं है. कई सालों पहले उन्होंने छः कट्टा जमीन की खरीददारी किया था. उस जमीन पर अभी बांस लगा हुआ है. वह बांस बेच कर ही किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है.

वृद्धा का कहना है कि उसका पुत्र, पुत्री, पोती उसे उक्त जमीन से बेदखल करना चाहते हैं. कई बार उकसे साथ मारपीट भी कर चुके हैं और उसे घर से भगा भी चुके हैं. उसे धमकी दिया जा रहा है कि अगर जमीन नहीं छोड़ोगी तो किसी दिन काट कर फेंक देंगे. वृद्धा ने अनुमंडल पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है.

