महाराष्ट्र के नागपुर में छात्रा को सोशल मीडिया और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने वाले युवक विशाल श्रीरंग मोहिले को नागपुर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनापट्टी से रविवार को उठाया। वह 15 दिनों से यहां रह रहा था। नागपुर पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है वह महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला है। वह वहां से निकल कर भागलपुर आ गया था। सोनापट्टी में वह सोना गलाने का काम करता है। नागपुर में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

बताया गया है कि युवक नागपुर की छात्रा को फेसबुक और मैसेंजर के जरिये परेशान करता था। उसने अपना फर्जी एकाउंट बना लिया था जिससे छात्रा को परेशान कर रहा था।

वह छात्रा को अश्लील मैसेज और फोटोग्राफ भेजा करता था। छात्रा ने परेशान होकर थाने में केस दर्ज कराया था। नागपुर पुलिस को जांच के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर युवक का लोकेशन भागलपुर का मिला। कोतवाली पुलिस की मदद से नागपुर पुलिस ने उसे पकड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *