जिले के सदर प्रखंड में करोड़पति समझ विवाहिता युवती को फांस कर पहले तो शातिर युवक ने शादी रचाई, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि वह खाकपति है, उसने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने दूसरी शादी भी कर ली। वहीं, इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी।

पूरा मामला सदर प्रखंड के गवई गांव का है, जहां आरोपी अमित कुमार ने तीन दिन पहले ही दूसरी शादी रचाई है। घटना से आहत उसके पत्नी सुमन कुमारी अपने ससुराल की चौखट पर बैठ गई। इस बीच घर में मौजूद ससुराल पक्ष के सदस्यों ने युवती के साथ जमकर मारपीट की।

वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता भूखे प्यासे ही गांव स्थित महारानी स्थान के समीप बैठ गई। पीड़ित महिला के आसपास पूरे दिन लोगों की भीड़ इकट्ठा रही। एक महिला के साथ हुए अत्याचार की इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी खासा आक्रोश दिखा।। इस पूरे मामले में पीड़िता ने जहां एक तरफ पति और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही उसका कहना है कि कई बार फरियाद लगाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

युवती की भी हो चुकी थी पूर्व में शादी
इस घटना में पीड़ित युवती सुमन की भी पूर्व में शादी हो चुकी थी। युवती सुमन ने बताया कि उसकी मां के गुजर जाने के बाद बुआ ने उसकी शादी लखीसराय जिले के पिपरिया गांव में करवा दिया। लेकिन पति की बेरुखी के बाद वो वापस अपने बुआ के पास पंजाब चल आई। तीन साल बाद युवती ने फिर अमित के साथ शादी रचा ली और दोनों दंपति वहीं पंजाब में रहने लगे।

करोड़पति समझकर सुमन से रचाई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि अमित सिंह ने करोड़पति समझकर उससे शादी रचाई थी। अमित यह समझता था कि उसके पास दस बीघा खेत के अलावा कई अन्य संपत्तियां है। लेकिन, जैसे ही उसे पता चला कि सुमन के पास कोई बड़ी संपत्ति नहीं है तो वह उससे किनारा करने लगा। ओरोपी पंजाब से सुमन को यह कहकर वापस आया कि 6 माह के बाद उसकी बहन की शादी हो जाएगी तो वह उसे अपने साथ ले जाएगा। लेकिन, सुमन का इंतजार खत्म नहीं हुआ और आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली।

न्यायालय में चल रहा है मामला
इस पूरे मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पूर्व में ही सुमन कुमारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उसने अमित के अलावे अपने सास-ससुर को भी आरोपी बनाया था। यह पूरा मामला न्यायालय में चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *