पटना – बिहार में एनडीए गठबंधन के अंदर सीटों के मामले पर हो रहे गतिरोध और चेहरे के सवाल पर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यह बताया कि एनडीए में कोई गतिरोध नहीं है.
Total Downloads: 116
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी और जो लोग भी ख्वाब देख रहे हैं उनके ख्वाब पूरे नहीं होंगे.
हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी और जो लोग भी ख्वाब देख रहे हैं उनके ख्वाब पूरे नहीं होंगे. एनडीए 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. वही, बड़े भाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाई भाई होता है और हम सब एक है. कश्मीर में सरकार से हटने के बाद और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा के बीजेपी पर हमले के बाद बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यह बताया देशहित में बीजेपी सरकार से अलग हुई है.

कश्मीर का विकास हमारी प्राथमिकता है. कश्मीर में आतकवादी और पत्थरबाजों के मामले पर ठीक ढंग से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी और अब जब सरकार से पार्टी अलग हुई है तो आतंकवादी के सफाये के साथ साथ पत्थरबाजों को भी हर हालत में ठीक किया जाएगा.

