ख़रीक : ख़रीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में पति की प्रताड़ना और लगातार मारपीट की घटना करने से परेशान महिला सोनी देवी ने ख़रीक थाना में अपने पति सोनू कुमार मंडल के विरुद्ध महिला प्रताड़ना और मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
ख़रीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया.पीड़ित महिला सोनी देवी ने बताया की उसका पति उसे अक्सर घर पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित किया करता था.

रविवार को आरोपित पति ने जबरिया उसके साथ मारपीट की घटना कर प्रताड़ित किया.पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार मुझे पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से जेल भेजवाना पड़ा.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


