नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई एक घटना से जुड़ी है।
Total Downloads: 137
पुलिस के अनुसार, यह मामला 2 अप्रैल 2026 का है। शिकायतकर्ता ने एससी/एसटी थाना नवगछिया में आवेदन देकर बताया था कि शाहपुर गांव में एक खीरा विक्रेता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी मोहम्मद जफर अली ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की।
शिकायत के आधार पर एससी/एसटी थाना नवगछिया में कांड संख्या 11/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद 28 जून 2026 को आरोपी मोहम्मद जफर अली को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद समीद अली के पुत्र मोहम्मद जफर अली के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच आगे भी जारी है।
