भाजपा जिला आईटी सेल के सह संयोजक पर माहौल बिगाड़ने एवं दो धर्मों के बीच विद्वेष फैलाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नवगछिया बाजार निवासी और भाजपा नेता रजनीश भगत पर नवगछिया मॉडल थाने में धारा 153ए, 195, 120 बी भादवि एवं 86 (ए)/76 आईटी एक्ट के तहत प्राथिमकी दर्ज की गई है।

डीआईजी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने मामले की छानबीन कर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी में कहा है कि रजनीश भगत द्वारा एक धार्मिक स्थल की तस्वीर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह राजद विधायक तेजप्रताप यादव को शिव जी के वेश में फोटो चिपका कर फेसबुक पर लगा दिया गया था। ऐसे फोटो से माहौल बिगड़ने की आंशका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

वहीं एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि रजनीश भगत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पर छापेमारी की गई थी। लेकिन वह घर से फरार था। इस कारण उसके भाई मनीष भगत को थाना लाकर पूछताछ की गई और उसे भाई को हाजिर करवाने के लिए कहा जा रहा है।

एसपी एवं एसडीओ से मिले मुस्लिम समुदाय के लोग

विवादित फोटो के मामले को लेकर एक शिष्टमंडल सोमवार को नवगछिया एसपी एवं एसडीपीओ से मिलकर एक आवेदन दिया, जिसमें आरोपी रजनीश भगत पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई। लोगों ने बताया कि आरोपी ने फोटो से छेड़छाड़ कर हमारे धार्मिक स्थल पर विधायक सह पूर्व मंत्री को गलत ढंग से पेश कर फेसबुक के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इससे हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।
जानकरी के मुताबिक शोर्टक तरीके से पब्लिसिटी के लिये कुछ से कुछ उटपटांग हरकत करते रहता था इससे पहले भी उसने फेसबुक और व्हाटप्स्स पर भ्रामक कमेन्ट करता था
 
एसपी एवं एसडीपीओ ने कहा कि रजनीश भगत पर केस दर्ज हो गया है और उसको पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *