ढोलबज्जा: गुरुवार के दिन पथ निर्माण विभाग के एमडी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कदवा प्रतापनगर पहुंच बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ की जांच पडताल कर वहां के किसानों से मुलाकात किया. बताते चलें कि पहुंच पथ निर्माण की सारी बाधाएं तो दूर हो चूकी है लेकिन प्रतापनगर कदवा के पास पुल के पहुंच पथ निर्माण को लेकर किए गए भूमिअधिग्रहण में, अब तक दो जमीन मालिक उमाकांत राय को मकान का व बाबा देवी को दो डिसमिल जमीन का पैसा नहीं मिल पाई है.
Total Downloads: 176
जिससे दोनों जमीन दाता किसानों के द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया था. जिसे एडीएम ने नवगछिया एसडीओ को तीन दिन के अंदर मुआवजे की भुगतान करा देने का निर्देश दिया है. वहीं पुल निर्माण कंपनी के डीपीएम अभय कुमार को कल से कदवा हाईस्कूल के चारदीवारी निर्माण कार्य चालू कर इसकी रीपोर्ट नवगछिया सीओ को देने कहा गया है.

मौके पर मौजूद कदवा दियारा व खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया अशोक सिंह व अजय कुमार ने पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के एमडी से जल्द अर्धनिर्मित 850 मीटर फोरलेन सडकों का निर्माण कराने की मांग किया साथ हीं हाईस्कूल के पास दोनों तरफ जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली निर्माण भी कराने की मांग किया. इस अवसर पर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, सीओ कुंदन कुमार, पुल निर्माण विभाग के सभी पदाधिकारियों व डॉक्टर कौशल किशोर के साथ कदवा के अन्य दर्जनों किसान मौजूद थे.

