ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ खलीफा टोला के समीप रात करीब 08:00 बजे मोटरसाइकिल व साइकिल के आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिसमे साइकिल सवार खैरपुर बाजार निवासी फूसो भगत के दोनों पैर घायल हैं तो वहीं उसके एक हाथ टूट गए है. जिसे बेहतर ईलाज के लिए तुरंत परिवार वाले द्वारा नवगछिया ले जाया गया.
Total Downloads: 383
वहीं चौसा थाना क्षेत्र के चन्दशुरी टोला गांव निवासी मोटरसाइकिल चालक (नाम ना मालूम) गंभीर है तो उसके पीछे बैठे एक और आदमी का हालत काफी नाजुक बताए जा रहे थे. जिसके सर पर गंभीर चोट लगने से मुंह, नाक व कान से खून निकल रहे थे. मोटरसाइकिल नवगछिया की ओर जा रहे थे.

समाचार संप्रेषण तक दोनो बाइक सवारों को स्थानीय लोगो की मदद से वहीं चिकित्सक डॉक्टर बिरेन्द्र कुमार सिंह से उपचार कराया जा रहा था. देर रात तक उसे होश नहीं आई थी. घटना की सूचना मोटरसाइकिल चालक के परिजनों को दे दी गई है.

