IMG_20160905_32452

नारायणपुर  : प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जदयू पार्टी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में बलहा के प्रो अशोक कुमार सिंह निर्वाचित हुए. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजनीति प्रसाद तांती व पर्यवेक्षक अबध प्रसाद कुमार की देखरेख में दो उम्मीदवार निलाव कुमार व प्रो अशोक कुमार सिंह ने नामांकन किया. चुनाव में कुल 54 मतदाता ने मतदान किया. जिसमें अशोक को 42 मत,निलाव कुमार को मात्र  9 मत मिले तथा तीन मत अवैध हुआ. जिला निर्वाची पदाधिकारी विजयचन्द्र चौधरी व बिशेष पर्यवेक्षक सुदामा साह ने अशोक कुमार सिंह को निर्वाचित धोषित किया. मौके पर जिला महासचिव बुलंदजी चौधरी, त्रिपुरारी कुमार भारती, मुरारी सिंह, अनिल पटेल, छोटु गोस्वामी, पूर्व उपप्रमुख सुभाष रजक, नंदकिशोर साह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमर सिंह, कपिलदेव सिंह, विदेश्वरी सिंह, कृष्णकिकंर मंडल, राजकुमार यादव एवं अन्य ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाते कर जश्न मनाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *