पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के AIIMS में भर्ती हैं। बुधवार रात से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। वैसे तो वाजपेयीजी राजनीति जगत की वो हस्ती हैं, जिन्हें उनकी पार्टी के साथ-साथ विपक्ष के लोग भी आदर्श मानते हैं। देशभर में हरउम्र के लोग उन्हें फैन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद वाजपेयीजी एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। खुद हेमा मालिनी ने उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था।

हेमा के सामने सिर झुकाए बैठे रहे थे अटल:2017 में हेमा मालिनी ने अटलजी के 93वीं बर्थडे पर बताया था कि उन्हें उनकी ‘सीता और गीता’ इतनी पसंद आई थी कि 25 बार देख डाली थी। इतना ही नहीं, जब वे पहली बार उनसे मिले थे तो बात करने से झिझक रहे थे। उस वक्त वाजपेयीजी पूरे टाइम सिर नीचे किए बैठे रहे थे। बकौल हेमा, “जब राजनीति में आने के बाद मैंने ऑफिशियल्स से कहा कि मैं अपनी स्पीच में अटलजी का नाम कई बार ले चुकी हूं। लेकिन अब तक उनसे मेरी मुलाकात नहीं हुई है। इसके बाद मुझे उनसे मिलने ले जाया गया। मीटिंग के दौरान बात करते हुए वाजपेयीजी हिचकिचा रहे थे।”

– “तब मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि वे मुझसे प्रॉपर तरीके से बात क्यों नहीं कर रहे हैं तो उसने बताया- अटलजी आपके बहुत बड़े फैन हैं। 1992 में उन्होंने आपकी मूवी ‘सीता और गीता’ 25 बार देखी थी। यही वजह है कि आज अचानक आपको अपने सामने देखकर वे बात करने में हिचकिचा रहे हैं।”

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *