नवगछिया : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है. नवगछिया के गोपालपुर और रंगरा इलाके से पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
Total Downloads: 388
एसपी निधि रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गोपालपुर और रंगरा से ये अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. हथियार के साथ रंगदारी मांगते हुए उन्हें पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत अरेस्ट किए गए इन अपराधियों की तलाश नवगछिया पुलिस को काफी दिनों से थी.

एसपी निधि रानी ने बताया कि गोपालपुर में हाल के दिनों में चल रहे कटाव निरोधी काम में रंगदारी मांगने वाले गिरोह पूजो यादव का सदस्य तिनटंगा निवासी नवीन यादव को एक देसी कट्टा व एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

वहीं, रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली निवासी सोनू कुमार सिंह को एक देसी कट्टा और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है.

