दुनिया में कई तरह के बाबा आए और चले गये. कुछ बाबा अपने चमत्कारिक गुणों के लिए मशहूर हुए. कुछ अपने ढोंग के कारण. लेकिन असम के एक बाबा ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. इस बाबा ने अपने पास समस्याएं लेकर आने वाले महिलाओं की परेशानी दूर करने के लिए एडवांस थेरेपी का इस्तेमाल किया, जिसे कहा जाता है चुम्मा थेरेपी.
ये हंसने की बात नहीं है. राम प्रकाश चौहान उर्फ़ चुम्मा बाबा ने इस ढोंग के नाम पर जाने कितनी महिलाओं का शोषण किया. पुलिस ने चुम्मा बाबा को अरेस्ट कर लिया है. ये ढोंगी अपने चमत्कारिक चुंबन ने महिलाओं का इलाज करने का दावा करता था.


अरेस्ट होने के बाद भी चुम्मा बाबा यही कहता रहा कि उसके अंदर भगवान विष्णु द्वारा दी गई अलौकिक शक्तियां हैं. इसी शक्ति से वो महिलाओं का इलाज करता है. चुम्मा बाबा पर पुलिस की नजर तब पड़ी, जब लोकल न्यूज चैनल पर चुम्मा बाबा के इस थेरेपी का वीडियो चला.


