गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित इस्माइलपुर, गोपालपुर व रंगरा चौक प्रखंड को गंगा नदी की बाढ से बचाने हेतु इस वर्ष युवा जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल की पहल पर ग्रामीणों द्वारा परबत्ता धार में जनसहयोग से तटबंध का निर्माण आनन-फानन में कराया गया. इस तटबंध के निर्माण होने के कारण इस बार अभी तक इस्माइलपुर प्रखंड की चार पंचायत, गोपालपुर प्रखंड, रंगरा चौक प्रखंड के अलावे अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया बाढ से अभी तक सुरक्षित है.
Total Downloads: 176

जन सहयोग से बने तटबंध में आई दरार
परन्तु गंगा नदी के बढते जलस्तर व लगातार वर्षा होने के कारण उक्त तटबंध जर्रर होने के कारण दरार हो गया है. जिला पार्षद के अनुसार इस तटबंध के ध्वस्त होने पर गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में बडी तबाही मच सकती है.


उन्होंने बताया कि इस तटबंध को बचाने हेतु आयुक्त भागलपुर को लिखित आवेदन दिया. उन्होंने नियमानुसार तटबंध को बचाने हेतु जलसंसाधन विभाग को निर्दशित किया. परन्तु जल संसाधन विभाग अपना पल्ला झाड रहा है. उन्होंने बताया कि इस बारे में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र कुमार से भी मदद की गुहार लगाई. परन्तु उन्होंने भी जनसहयोग से ही उक्त तटबंध को बचाने को कहा.
