नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी दिनेश साह के 12 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था. गंभीर अवस्था मे परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बालक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

वहीं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रेफर के बालक के पिता दिनेश साह ने कंधे पर लेकर जाने लगे. अस्पताल से निकलने के क्रम में उसे किसी चिकित्सक व कर्मी ने उसे एम्बुलेंस से ले जाने की बात नहीं कही. अस्पताल से निकलने के बाद जब वह अपने पुत्र को भागलपुर ले जाने के लिए सबाड़ी के लिए व्याकुल हो रहा था.

वहीं जब इस मामले पर मीडिया के द्वारा खबर बनाने लगे तो अस्पताल प्रशासन चोकस हुई और पीडित दिनेश साह को बुलाया और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराया गया. तो आस पास के लोगों ने जानकारी के अनुसार घर मे बहन से हुई बहस के बाद बालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था.

https://youtu.be/Pohy2Wa2Tas

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *