भागलपुर| राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने एससीईआरटी की ओर से कक्षा अाठ के छात्राें के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2019 और कक्षा दस के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2019 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
परिषद के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने इसका निर्देश जारी कर बताया है कि फॉर्म स्कूल में जमा करने की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 12 सितंबर कर दी गई है। फॉर्म स्कूल से डीईओ या डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में चार सितंबर की बजाए अब 14 सितंबर तक और वहां से एससीईआरटी कार्यालय में सात सितंबर की जगह 17 सितंबर तक भेजे जा सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

