नवगछिया : अनुमंडल परिसर में सवर्ण सेना द्वारा एक दिवसीय धरना देकर जातिगत आरक्षण का पुरजोर विरोध किया गया, धरने का अध्यक्षता गुलाबी सिंह ने किया।

विभिन्न मांगों तले नवगछिया के सवर्ण सेनाओं में काफी रोष देखने को मिला। सवर्ण सेना की मांग है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो ना कि जातिगत, एससी-एसटी एक्ट में केंद्र सरकार फिर से संशोधन करें, गठित सवर्ण आयोग का रिपोर्ट त्वरित लागू हो, गरीब सवर्ण छात्र को छात्रवृत्ति मुहैया हो।

ऐसे कई मांगों को लेकर सवर्ण सेनाओं के द्वारा धरना दिया गया। प्रदेश महासचिव गुलशन कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्ण जाति के लोगों के साथ यह सौतेला व्यवहार सरकार की औछी नीति को बयां कर रही है। जो कि कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है।

सवर्ण सेना के जिला अध्यक्ष सानू संगही ने कहा कि अभी तो स्वर्ण सेनाओं ने शुरुआत ही किया है, वह बिना अंजाम की फिक्र किए अपने मंजिल तक परिश्रम करते रहेंगे।

वहीं विश्वास ने कहा कि स्वर्ण सेना अपने हक और हकूक की लड़ाई में अब पीछे नहीं हटेंगे। जब तक कि हमारे स्वर्ण सेना के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होती। धरने के बाद संबंधित मांगों की विज्ञप्ति अनुमंडल कार्यालय में दिया गया। मौके पर महासचिव गुलशन कुमार चौधरी, सोनू चौधरी, कन्हैया कुमार, साकेत राज, मौजूद थे।

विडियो यहाँ देखे …

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *