ऋषव मिश्रा कृष्णा, बिहपुर, नवगछिया : बिहपुर प्रखंड स्थित नवगछिया का निबंधन कार्यालय किसी काम से आप जाने का मन बना रहे हैं तो ठहरिये ! एक बार तो अवश्य सोच लीजिये. निबंधन कार्यालय पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. निबंधन कार्यालय के रास्ते को दोनों ओर से कुल मिला कर पांच सौ मीटर तक कीचड़ भरे रास्ते ने घेर लिया है.

– कीचड़मय हो गयी है रेलवे की सड़क

– अगर जाना ही है निबंधन कार्यालय तो चारचक्का का ख्याल भी मन में न लाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल भी भूल जाएं, चले बने तो जूता भी न लें

– खुद निबंधन पदाधिकारी डेढ़ किलोमीटर पैदल चल कर पहुंच रहे हैं कार्यालय

– राजस्व में आयी भारी कमी, रास्ता नहीं रहे के कारण लोग कार्यालय तक नहीं पहुंच रहे

– इसी रास्ते में पशुस्वास्थ केंद्र भी

अगर जाना ही है निबंधन कार्यालय तो चारचक्का का ख्याल भी मन में न लाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल तो भूल ही जाएं, चले बने तो जूता भी न लें. क्योकि पांव पैदल ही यहां बेहतर तरीके से पहुंचा जा सकता है. निबंधन पदाधिकारी खुद रोजाना डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चल कर कार्यालय पहुंच रहे हैं.

जानकारी मिली है कि इन दिनों सड़क खराब रहने से लोग निबंधन कार्यालय नहीं के बराबर पहुंच रहे हैं. राजस्व में भी कमी आयी है. मालूम हो कि यह सड़क इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसी सड़क के किनारे निबंधन कार्यालय के अलावा पशु स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे अस्पताल भी है, जिससे पूरे प्रखंड के लोगों का वास्ता है.

लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी यह रेलवे की सड़क है. जानकारी मिली है कि मानसून से पहले ही रेलवे ने इस सड़क को निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन वर्षा के कारण कार्य की गति काफी धीमी है.

कहते हैं निबंधन पदाधिकारी

बिहपुर निबंधन कार्यालय के निबंधन पदाधिकारी उमाकांत मिश्र ने कहा कि कीचड़ रहने के कारण काफी परेशानी होती है. वे खुद रेलवे ट्रैक पार कर पैदल ही कार्यालय पहुंच रहे हैं.

कहते हैं सहायक मंडल अभियंता

रेलवे के बिहपुर सहायक मंडल अभियंता इंजीनियर शैलेश कुमार ने कहां की लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल हम सड़क पर चलने लायक बनाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil