नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी स्कार्पियो चालक बिक्रम सिंह उर्फ रामबहादुर सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में  मृतक के भाई शंकर सिंह ने स्कार्पियो मालिक बिहपुर के ओलियावाद निवासी बरुण चौधरी एवं भतीजा सोनू चौधरी के विरुद्ध साजिश के तहत खाना में जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए झंडापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है. बताया जा रहा है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है. झंडापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक चालक को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोंप दिया गया है. घटना में प्राथमिकी के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है.

– परिजनों ने दर्ज करायी प्रकार प्राथमिकी

वहीं मृतक के भाई शत्रुघ्न सिंह उर्फ चुल्हो सिंह एवं शंकर सिंह ने बताया कि मृतक भाई बिक्रम बिहपुर के ओलियाबाद निवासी वरुण चौधरी का स्कार्पियो का ड्राइवरी लगभग दो वर्षों से कर रहा था. गाड़ी लेकर बलाहा घर पर ही रात में रखता था. फोन करने के बाद स्कार्पियो लेकर जाता था खानपान भी लगभग चालक की ओलियावाद में ही होती थी. शनिवार को लगभग दस बजे ओलियाबाद से खाना खाकर बलाहा घर आया था लगभग बारह बजे रात्रि में फोन आने के बाद मालिक का तबियत बिगड़ने की बात बता कर स्कार्पियो लेकर बिहपुर के लिए निकल गया.

लगभग दो बजे रात्रि में झंडापुर पुलिस द्वारा तबियत बिगड़ने व गंभीर स्थिति बताया गया और नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल आने कहा गया. तीन बजे परिजन नवगछिया अस्पताल पहुंचे तो जहर से मौत होने की बात अस्पताल कर्मी ने बताया. देर शाम को मृतक चालक के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोंप दिया गया. परिजनों ने देर शाम चकरामी बलाहा गंगा घाट में दाह संस्कार किया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक चालक तीन भाई व एक बहन थी लगभग 15 वर्ष पुर्व मां पिता के मृत्यु के मरने के बाद मृतक चालक बिक्रम भाई के साथ मिलकर कलकत्ता, दिल्ली मजदुरी कर बहन की शादी की थी.

परिजनों का एक मात्र सहारा था जिसकी शादी की बात चल रही थी. दुसरी और मृतक चालक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर साजिश की तहत हत्या की चर्चा है. मृतक की लाश बलाहा पहुचते ही मुहल्ले के लोग गमगीन दिखे. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. आसपास के लोग एवं कई चालकों ने बताया कि मृतक चालक शांत स्वभाव का था.वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था. स्कार्पियो में मोबाईल फोन पर बात करने में व्यस्त रहता था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *