सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में मारे गए गैंगेस्टर संतोष झा हत्याकांड के आरोपी समेत 10 खूंखार बदमाशों को बुधवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल लाया गया। सभी बदमाशों को कारा आईजी के निर्देश पर छह महीने के लिए प्रशासनिक आधार पर केन्द्रीय व विशेष केन्द्रीय कारा में रखा गया।

कारा मुख्यालय से बुधवार सुबह सीतामढ़ी जेल से बंदियों के भागलपुर जेल भेजने की सूचना कारा अधीक्षक को भेजी गई। सात बंदियों को विशेष केन्द्रीय कारा और तीन को केन्द्रीय कारा के विशेष सुरक्षा वाले कक्ष में रखने का निर्देश दिया गया था। बुधवार शाम पुलिस बस में भरकर सभी को भागलपुर लाया गया। सुरक्षा के लिए दो स्कॉट गाड़ी में भारी संख्या में पुलिस जवानों को भेजा गया था।

जेल अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक आधार पर लाए गए बंदियों को सेल में ही रखा जाता है। शाम चार बजे जेल पहुंचने पर सभी बंदियों की बारिकी से तलाशी ली गई। सामानों की भी जांच की गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी की मेडिकल जांच की गई। जांच के बाद सभी को सेल वार्ड भेजा गया। जेल अधिकारी ने कहा कि सर्वेश दास को पूर्व में भी प्रशसनिक आधार पर सीतामढ़ी से भागलपुर जेल भेजा गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *