भागलपुर| सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से बरारी के लीला दीपनारायण औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) खुलेगा। इसके लिए नि:शुल्क दो एकड़ जमीन हैंडओवर कर दी गई है।
Total Downloads: 83
विभाग के सचिव राहुल सिंह ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी है। इसमें कहा गया है कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क छोटे व मध्यम वर्ग के निवेशकों के लिए लाभकारी होगा।


वहां एक ही कलस्टर के तहत सभी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही सॉफ्टवेयर विकास, बीपीओ और अन्य तकनीकी सहयोगी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए बरारी में जमीन के हस्तांतरण के लिए 26 सितंबर 2017 को सहमति बनी। इसके बाद 19 फरवरी 2018 को आईटीआई भागलपुर परिसर, बरारी में नि:शुल्क जमीन हस्तांतरित की गई।

