भागलपुर। आरक्षण को लेकर सवर्ण समाज का गुरुवार को भारत बंद का मिलाजुला असर भागलपुर सहित आसपास के जिलों में भी देखा गया। बंद समर्थकों ने धरहरा के आगे मधुसूदन स्टेशन पर अप और डाउन लाइन को ठप कर दिया। इस कारण सुबह नौ बजे से दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। भागलपुर में विक्रमशिला एक्सप्रेस प्लेस नहीं कर सका। बड़ी संख्या में इस ट्रेन पर चढ़ने वाले यात्री प्लेटफार्म पर बैठे रहे।

भागलपुर शहर में ज्यादातर दुकानें बंद रही। हालांकि नवगछिया, खरीक, नारायणपुर आदि में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। कहलगांव के अनादिपुर में बंद समर्थकों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। इस कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। बिहपुर में बंद समर्थकों ने बाजार बंद कराया गया। वहीं, पीरपैंती के शेरमारी बाजार चौक पर टायर जलाकर बंद समर्थकों ने यातायात ठप कर दिया। सुल्तानगंज में बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकी।

दुकानें को भी बंद कराया। असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर सुबह सात बजे से ही मार्ग जाम कर यातायात ठप कर सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बांका में भी बंद का असर दिखा। बांका सहित शंभूगंज में समर्थकों ने दुकानों को बंद कराया। मार्ग को अवरूद्ध किया। अपनी मांगों के समर्थकों में नारेबाजी की। वहीं, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, सुपौल, सहरसा, अररिया, फारबिसगंज आदि जगहों पर भी बंद का मिलाजुला असर देखा गया। इस दौरान आधे से ज्यादा दुकानें बंद रहीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *