नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया थाना चौक के पास पुलिस लाइन के समीप किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए के सामानों की चोरी कर ली गई है.

दुकान के संचालक रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अरविंद यादव ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

चोरों ने उनके दुकान से 26 हजार नगद एवं दस हजार के सामानों की चोरी की है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन भी दिया गया. दुकानदार ने बताया कि उन्होंने बंधन बैंक से ऋण लेकर दुकान में समान लगाया था लेकिन चोरों ने उनके पैसे व सामानों की चोरी कर ली है. वही चोरी के संबंध में नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *