एसएसबी 56 वीं बटालियन ने बुधवार को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय जोगबनी सीमा पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दो विदेशी नागरिक को धर दबोचा। दोनो में से किसी के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था। पकड़े गये विदेशी नागरिक मो हसन पिता मो आमीन और मो अनवर सादिक पिता शरीफ हुसैन मडगांव म्यांमार के निवासी हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएसबी के उप सेनानायक मणीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिक जोगबनी बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास घुस आए थे। दोनों को जोगबनी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

दोनों गिरफ्तार लोगों से आईबी की टीम ने गहन पूछताछ की है। इसमें एक की आयु 14 साल है। ये रोहिंग्या मुसलमान कैम्प में रहते थे। पांच साल पहले बांग्लादेश होकर काठमांडू चले गए थे। अभी काठमांडू से ही भारत में घुसे थे।
बता दें कि जोगबनी बॉर्डर भारत विरोधी शक्ति को लेकर संवेदनशील रहा है। दो वर्ष पूर्व दो नाइजीरियन नागरिक भी सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में धराये थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *