बरारी थाना क्षेत्र के हाउंसिंग बोर्ड कालोनी के नागेश्वर दास का पुत्र ऋषि कुमार (18 वर्ष) ने बुधवार को विक्रमशिला पुल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। युवक मानसिक रूप से बीमार था और रांची के मानसिक रोग डॉक्टर से इलाज चल रहा था।
बुधवार सुबह 10 बजे घर से निकला और पुल घाट के पास विक्रमशिला पुल की रेलिंग पर बैठ गया। राहगीर जबतक उसे रेलिंग से उतारते तबतक वह पुल से नीचे कूद गया। नीचे पथरीली जमीन रहने के कारण उसे गंभीर रूप से चोट लग गई।


पुल घाट पर तैनात पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। बरारी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


