भागलपुर। शहर में छिनतई की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को बदमाश ने शहर के हृदयस्थल खलीफाबाग चौक स्थित एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े 95 हजार रुपये छीन लिया। छिनतई का शिकार जावेद अकरम बैंक में रुपये जमा करने आया था। दूसरी घटना घंटाघर चौक पर चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स के समीप हुई। यहां उचक्कों ने नवगगछिया इलाके के रंगरा निवासी ठेकेदार पंकज कुमार रजक की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए। पंकज नगर निगम के तहत जल-नल योजना का टेंडर भरने आए थे। दोनों पीड़ितों ने मामले की प्राथमिकी जोगसर पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।

मामले को पुलिस बता रही संदिग्ध

खलीफाबाग चौक स्थित एचडीएफसी बैंक पास हुई छिनतई को पुलिस संदिग्ध बता रही है। इस मामले को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर सह थानेदार केदारनाथ सिंह और जोगसर पुलिस चौकी प्रभारी राजनंदन कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक समेत कई अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। मगर कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

स्टॉफ का बयान घटना को बना रहा संदिग्ध

छिनतई का शिकार हुए जावेद ने बताया कि वह मु. नाज के मोबाइल दुकान में काम करता है। नाज ने उसे बैंक में करीब 95 हजार रुपये जमा करने को दिया था। वह रुपये लेकर बैंक की सीढि़यों पर चढ़ ही रहा था कि एक बदमाश ने उसके हाथ से रुपयों से भरा पैकेट छीनकर आबकारी गोदाम की तरफ भाग गया। जावेद विश्वविद्यालय इलाके के साहेबगंज का रहने वाला है। छिनतई के बाद जावेद ने नाज को फोन कर तीन बार पूछा कि पैकेट में कितना रुपये थे। जब नाज ने जावेद से पूछा कि यह क्यों पूछा तो जावेद ने छिनतई की बात बताई है।

हाल में हुई छिनतई की घटनाएं
25 जुलाई : टीएनबी कॉलेजिएट के पास टीएमबीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति यादव से चेन की छिनतई
26 जुलाई : विवि स्वास्थ्य केंद्र के पास पीजी की छात्रा खुशबू कुमारी से मोबाइल बाइक सवारों ने मोबाइल छीनी थी
26 जुलाई : विवि थाना मोड़ के समीप पीजी की छात्रा अंशु कुमारी से मोबाइल की छिनतई
31 जुलाई : मारवाड़ी कॉलेज के पास शिक्षिका सरिता कुमारी से सोने के चेन की छिनतई
चार अगस्त : उल्टा पुल के पास बस स्टैंड के पास से भीखनपुर की महिला मीरा झा से चेन की छिनतई
10 अगस्त : मोहद्दीनगर में सुचिता देवी के हाथ से पर्स की छिनतई
31 अगस्त : चुनिहारी टोला में हंसा छापोलिका से हीरा जड़ित सोने की चेन छिनतई
31 अगस्त : मेडिकल कॉलेज के समीप एडीजे-7 की पत्नी से चेन की छिनतई
तीन सितंबर : जोगसर पुलिस चौकी के सामने प्रतिमा श्रृंगार के पास राज लक्ष्मी से सोने की चेन की छिनतई
छह सितंबर : जेएलएनएमसीएच के सामने सत्तू बेचने वाली मीरा देवी से बरारी पुलिस चौकी के सामने 50 हजार की छिनतई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *