नवगछिया : पिछले साल मुहर्रम में बिजली के तार के कारण हुई दुर्घटना को लेकर इस बार प्रशासन सजग है। इस बार कमिश्नर ने निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान एसडीओ कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष बनाएं। यह वरीय दंडाधिकारी के कंट्रोल में होगा। इसमें बिजली के सहायक अभियंता प्रतिनियुक्त होंगे।
Total Downloads: 330
उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीओ अपने क्षेत्र में मुहर्रम के रूट का सत्यापन कर लें और संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लें। ऐसे स्थानों पर मजिस्ट्रेट और बिजली विभाग के कर्मी, लाइनमैन की प्रतिनियुक्ति करें। सभी पीएसएस में जूनियर इंजीनियर प्रतिनियुक्त रहेंगे।


प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व बिजली कर्मी संयुक्त रूप से अनुमंडल के विशेष नियंत्रण कक्ष में जुलूस निकाले जाने की जानकारी देंगे। इसके आधार पर एसडीओ कार्यालय में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता संबंधित स्वीच बोर्ड ऑपरेटर को बिजली रिस्टोर करने के लिए निर्देश देंगे। इसके लिए सभी एसडीओ अलग-अलग निर्देश जारी करेंगे। शुक्रवार को कमिश्नर ने मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था की बैठक में यह निर्देश दिये।

