पटना जंक्शन से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में शनिवार को पकड़ा गया। उसके पास मिले बैग से 73 लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद किये गये। सोना के साथ पकड़े गए सीता राम पाल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पाल पश्चिम बंगाल के धरमपुर थाना के खाटा जिला पश्चिमी मेदनीपुर का रहने वाला है। वह कोलकाता से दूरंतो एक्सप्रेस से पटना आया था।

रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रेल पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीताराम पाल को पकड़ा गया है। पाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे पटना के बाकरगंज मुहल्ले के शकुंतला ज्वेलरी दुकान में जेवरात ले जाना था। हम मालिक कहने पर पटना आए थे। पुलिस ने पूछताछ के क्रम में सोने के कागजात मांगें तो सही कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद जब्त सोने की कीमत जानने और जांच के लिए रेल पुलिस ने आयकर और वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों को सूचना देकर बुलाया।

इधर,आयकर व वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने डीएसपी बीपी गुप्ता को बताया कि जब तक हम लोगों की ओर से जब्त सोने की एनओसी नहीं दी जाएगी। तब तक सोना जब्त रखने का आदेश दिया गया है।

टैक्स चोरी का मामला

सीताराम पाल के मालिक पर टैक्स चोरी के आरोप में केस किया जा सकता है। आयकर विभाग के अधिकारियों की मानें तो जितना सोना दिखाया जा रहा है उस हिसाब से कागजात उपलब्ध नहीं हैं। सरकार के टैक्स से बचने के लिए व्यापारी कई तरह की गड़बड़ी करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *