उल्टा पुल के नीचे जाम हटाने के दौरान शुक्रवार की देर शाम कोतवाली की गश्ती पुलिस और फुटकर विक्रेताओं के बीच झड़प हो गई। वाद-विवाद के दौरान जब गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान नागेश्वर पांडेय ने केला विक्रेताओं पर लाठी चटकाई, तो जवाब में केला विक्रेताओं ने हमला बोल दिया। साइकिल पर केला बेच रहे नवगछिया के पकरा लक्ष्मीपुर निवासी भोनू मंडल ने लाठी से नागेश्वर के सिर पर वार कर दिया।

इससे उसका सिर फट गया। इसी दौरान कुछ अन्य केला विक्रेताओं ने नागेश्वर की रायफल छीनने का भी असफल प्रयास किया। बाद में गश्ती टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों ने भोनू को पकड़कर जीप में बिठा लिया और थाने ले गए। वहां पुलिसकर्मियों को पीटने और रायफल छीनने के आरोप में पुलिस ने भोनू को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक-हिरासत में भेज दिया गया।

भीड़ का फायदा उठाकर विक्रेताओं ने पीट दिया जख्मी नागेश्वर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कोतवाली की गश्ती पुलिस को उल्टा पुल पर जाम लगने की सूचना मिली थी। जाम हटाने के लिए वे उल्टा पुल के डिक्सन मोड़ पर छाेर पर पहुंचा। जहां कुछ केला विक्रेता पुल पर सड़क किनारे अपनी साइकिल लगाकर केला बेच रहे थे। इन्हीं लोगों की वजह से जाम लगता था।

वे केला विक्रेताओं को साइकिल हटाकर दूसरे जगह जाने को बोला तो मौजूद केला विक्रेता एकजुट हो गए और उलझ गए। देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और इसी दौरान केला विक्रेताओं ने भीड़ का फायदा उठाकर लाठी से पीट दिया। केला विक्रेताओं ने राइफल छीनने का भी प्रयास किया। पीटने के दाैरान लाठी से सिर फूट गया। सदर अस्पताल लाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *