नवगछिया : कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2018-19 के अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय बॉल बैडमिंटन अंडर-14,17 व 19 बालक एवं बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर को बिहार क्लब,बिहारशरीफ नालंदा में किया जायेगा. इस बात की जानकारी उपाधीक्षक, शरीरिक शिक्षा, नालंदा के सूचना के आधार पर देते हुए

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव व राज्य प्रवक्ता ने बताया कि आठवीं कक्षा तक के प्रतिभागी अंडर-14, दशवीं कक्षा तक के प्रतिभागी अंडर-17 तथा बारहवीं कक्षा तक के प्रतिभागी अंडर-19 आयु वर्ग के चयन प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे.

चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को अपने जिला के खेल पदाधिकारी से अभिप्रमाणित आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, गत वर्ष पास किये गए कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से साथ में लायेंगे. श्री शंकर ने यह भी बताया कि चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर तीनों आयु वर्ग से 12-12 बालक व बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जायेगा. तदनोपरांत पटना में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *