बरारी थाना के बड़ी खंजरपुर मोहल्ला में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास एक लॉज में गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे चोरी का प्रयास करता युवक पकड़ा गया। युवक की पहचान मो. अनवर के रूप में की गई। वह हबीबपुर थाना के महोबलीचक का रहने वाला है। वह लॉज में चोरी करने के लिए नई बाइक से आया था। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली और माे. अनवर को न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे सेंट्रल जेल भेजा गया।
Total Downloads: 193
लॉज मालिक प्रदीप यादव ने बताया कि देर रात मो. अनवर चोरी के उद्देश्य से खिड़की के सहारे घर में घुसा था। तब तक लॉज के छात्र सो रहे थे। लेकिन अंधेरा की वजह से घर में रखे बर्तन से चोर टकरा गया। बर्तन टकराने से हुई आवाज पर घरवाले जग गए और बिजली जलाकर जब देखा गया तब मो. अनवर भागने लगा। तब तक जाग चुके घर के सदस्यों ने मो. अनवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की गई।


सुबह मो. अनवर को बरारी पुलिस के हवाले किया गया। बरारी थानेदार रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मो. अनवर का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में मो. अनवर ने बाइक पिता के नाम का होना बताया। बाइक जब्त की गई है और उसके असली मालिक का पता लगाया जा रहा है।