नवगछिया – बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नवगछिया रश्मि रमण के तत्वाधान में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय नवगछिया परिसर में 30 दिवसीय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण मेला का आयोजन किया गया. पोषण मेला में नवगछिया प्रखंड के आगंनबाड़ी सेविका, डॉक्टर, एएनएम, तथा जीविका दीदी द्वारा पोषण आहार का स्टॉल लगाया गया. पोषण मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया कुंदन कुमार, बीपीएम घनश्याम दीनबंधु, प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
Total Downloads: 75
स्वागत का विषय प्रवेश करते हुए घनश्याम दिन बंधु ने स्वस्थ परिवार स्वस्थ नौगछिया का आश्रय देते हुए कुपोषण से लड़ने के लिए उसमें मेला का मुख्य उद्देश्य रखा गया. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस मेला का सार्थकता तभी संभव है जब हमारे समाज में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर की कमी हो और कुपोषण समाप्त हो जाए. मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि मैं कल पर विश्वास करता हूं यह मेला किसी एक का नहीं नवगछिया प्रखंड का श्रेय है अगर कार्य करते हैं तो रिपोर्ट देखेंगे मैं स्वस्थ नवगछिया, स्वच्छ परिवार, प्रगतिशील नवगछिया की ओर काम कर रहा हूं

इसी क्रम में स्वच्छता को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ कुंदन कुमार, सीडीपीओ रश्मि रमण, प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी ने पीपल, अशोक व अन्य वृक्षों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया और जीविका एवं सेविका के द्वारा पेरक गीतों के साथ कार्यक्रम को सुशोभित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया वीडियो कुंदन कुमार, प्रखंड सीडीपीओ रश्मि रमन, बीपीएम घनश्याम दीनबंधु कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर देवव्रत कुमार व प्रखंड कर्मी नीरज कुमार, एलएस रुबी कुमारी, रानी कुमारी, सिन्धु कुमारी, अरविंद साह, चंदन कुमार, संजीत कुमार, सहित आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, एएनएम, सेविका मौजूद थे.

