नवगछिया : नवगछिया में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मोहर्रम के अवसर पर नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, मनियामोर, उजानी, रशलपुर, सिमरा जमुनिया, तेतरी पकरा से ताजिया जुलूस निकाला गया.

ताजिया जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारे लगा रहे थे. ताजिया जुलूस के दौरान नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक, मक्खताकिया, शहीद चौक, वैशाली चौक, स्टेशन चौक पर खिलाड़ियों ने तलवारबाजी, भाला, बरसा, लाठी आदि हथियारों की चलने की कला का प्रदर्शन किया.

इस दौरान हथियारों के साथ करतब भी दिखाए. ताजिया जुलुस के दौरान दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मुस्तेद दिखे. नवगछिया में देर रात तक सभी ताजिया का पहलाम शांति व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *