प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत स्कीम की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रविवार को रांची से पूरे देश में हो चुकी है। इस योजना के तहत ऑर्थिक तौर पर गरीब लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

आयुष्मान भारत को सफल बनाने और सही से योजना का लाभ लोगों तक पहुंचने के लिए सरकार पूरे देश में एक लाख से अधिक आयुष्मान भारत मित्र नियुक्त करने जा रही है। आयुष्मान भारत मित्र को 15 हजार रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार 32 साल तक की उम्र के लोगों को यंग प्रोफेशनल के तौर पर नियुक्त करेगी जिनकी मासिक वेतन 50 हज़ार से 1 लाख तक होगी। इस पद पर नियुक्ति के लिए जल्दी ही आवेदन प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। आयुष्मान भारत में यांग प्रोफेशनल पद के लिए स्नातक, बीटेक, एमबीए, एम.फिल डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग जन स्वास्थ्य योजना से जुड़े रहे हैं, उनको प्राथमिकता मिलेगी। सरकार के मुताबिक इस योजना से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के 50 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थी को प्रधानमंत्री मोदी खुद लेटर भेज रहे हैं। उस लेटर के माध्यम से ही इंश्योरेंस की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस लेटर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें QR (क्यूआर) कोड दिया गया है। QR कोड होने से हेल्थ सेंटर या अस्पताल में आपकी पहचान आसानी से हो जाएगी। सभी लाभार्थी का QR कोड अलग-अलग है। इस QR कोड से अस्पताल में आपनी पहचान सुनिश्चित होने के बाद लाभार्थी परिवार को गोल्डन कार्ड इश्यू किया जाएगा। यह गोल्डल कार्ड ही उन्हें हमेशा काम आएगा।

कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी, लिवर, डायबिटीज समेत 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज आयुष्मान भारत के तहत कवर होगा। साथ ही यह इलाज सरकारी समेत प्राइवेट हॉस्पिटल में भी कराया जा सकेगा। इसमें जांच, दवाई, इलाज, हॉस्पिटलाइजेशन और उसके बाद का खर्च भी कवर होगा। इसके अलावा पहले से मौजूद बीमारी भी कवर होगी।

इस योजना का फायदा लेने के लिए सरकारी वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉग इन करें। इसे बाद एक होम पेज खुलेगा, जहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसी के नीचे कैप्चा कोड होगा। जिसे ब्लैंक बॉक्स में दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी जनरेटर होगा। इसे डालते ही आपका वेरिफिकेशन हो जाएगा। यहां से संबंधित राज्य के कॉलम में जाकर अपनी जरुरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इस तरह आप आयुष्मान भारत के लिए रजिस्टर हो जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *